भाटपाररानी।
रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार की रात एक व्यक्ति तलवार भाज रहा था। वह लोगों को धमकी भी दे रहा था। कुछ लोगों ने बताया कि वह तलवार भांजकर लोगों की मोबाइल छीनने का भी प्रयास कर रहा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे तुरन्त गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अरविंद चौहान पुत्र श्री राम चौहान निवासी बिस्वानिया थाना दरौली जिला सिवान के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।




