देश में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, उल्लास में डूबे रहे शहर व गांव

SHARE:

देवरिया। दीपावली का त्योहार रविवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक लोग दीपोत्सव के उल्लास में डूबे रहे। घर, मकान और दुकान हर तरफ झिलमिल रोशनी की रौनक चहुंओर छाई रही। आसमान रंग बिरंगे पटाखों से सतरंगी हो गया।

 


प्रकाश पर्व पर चारों ओर आनंद छाया रहा। बच्चे, बड़े, महिलाएं व बुजुर्ग हर्षोल्लास में डूबे रहे। घर में सुबह से लोग प्रकाश पर्व की तैयारी में जुट गए। घर के अंदर और बाहर चारों ओर सफाई कर दीप जलाने का स्थान चिन्हित कर लिया गया। युवा घर की छतों पर लगी झालरों को एक बार पुन: जांचने परखने में लग गए। महिलाएं घर में मिट्टी के दीपक को धुलकर धूप में सूखने के लिए रख दीं। युवतियां दरवाजे पर रंगोली बनाने में जुट गईं। इंटरनेट पर मनपसंद डिजायनें ढू्ंढ़ने लगीं। एक डिजायन पसंद आते ही दूसरी की खोज में लग जातीं। देर तक सोच विचार डिजायन पसंद का उसको तैयार किया। उस पर जगह जगह दीपक रखकर स्थान पक्का कर लिया। गोधूलि बेला होते ही घर में एक प्रमुख दीपक को जलाया गया। इस दीपक से एक एक कर सभी दीपक जलाए गए। दीयों को पहले देवस्थान, रसोई, अध्ययन कक्ष के साथ सभी कमरों में रखा गया। एक एक दीपक वाहनों पर भी रखा गया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now