
देवरिया।
देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में एक स्कूल के समीप एक युवक का शव मिला। युवक की हत्या कर शव को स्कूल के समीप खेत में फेंका गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।विद्यालय में खून से सना ईंट भी मिला। युवक के शव के पास एक बैग मिला है, जिसमें एक डायरी मिला है, जिसमें मिले नम्बर से शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।एसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले में जानकारी किया। लार पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव के लोग शुक्रवार की सुबह खेत के तरफ गया था। गांव के प्राथमिक के समीप एक धान के खेत में हाथ बंधा 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव को देखा। खेत में शव मिलने की सुचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई।
शव के चेहरे व पेट पर चोट के निशान है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई। कंपोज़िट विद्यालय के शौचालय के ऊपर मृतक का बैग,जूता,कंबल व खून के छींटे मिला है। विद्यालय के बरामदे में खून गिरा हुआ हैं।युवक की हत्या कंपोज़िट विद्यालय के बरामदे में करने के बाद हत्यारे उसके शव को सौ मीटर दूर एक धान के खेत में फ़ेक दिये थे। पुलिस को बरामद बैग से मिले डायरी में लिखे नंबरों पर काल कर युवक की पहचान कराने में जुटी है। सलेमपुर के क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ला ने बताया की शव की शिनाख्त किया जा रहा है।




