शिक्षक समागम में राजकुमार व मारुति नंदन करेंगे प्रतिभाग

SHARE:

 

 

 

 

 

देवरिया।
बेसिक शिक्षा परिषद तथा मिशन शिक्षण संवाद की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में देवरिया के दो शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। उत्कृष्ट सेवा देने वाले दोनों शिक्षकों को प्रतिभाग करने का अवसर मिला है। 26 तथा 27 अक्टूबर को अलीगढ़ स्थित कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित इस कार्यशाला में प्रदेश के सभी जनपदों के 250 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
जनपद के बनकटा विकास खण्ड स्थित कम्पोजिट विद्यालय बौलिया पाण्डेय में तैनात शिक्षक राजकुमार प्रसाद  तथा भटनी विकास खण्ड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मारुति नंदन मिश्र शिक्षक के पद पर तैनात है। शिक्षा विभाग द्वारा अलीगढ़ में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 26 व 27 अक्तूबर को होगा। जिसमें देवरिया जनपद से दोनों शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। जनपद से चयनित शिक्षक नवाचार से हुए बदलाव तथा बच्चों को निपुण बनाने के लिए अपने किए गए प्रयासों से राज्य के शिक्षकों को अवगत कराएंगे। अलीगढ़ स्थित कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह होंगे। इस कार्यशाला में राज्य के लगभग सभी जनपदों से 250  शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। शिक्षक कार्यशाला में  परिवेशीय ज्ञान, भौतिक संसाधन, गतिविधि आधारित शिक्षा, बाला, खेल- कूद आदि के जरिए हुए बदलाव तथा विद्यालय के छात्रों का विभिन्न परीक्षाओं में चयन आदि की जानकारी देंगे। शिक्षक अपने प्रयासों से विद्यालय को  निपुण बनाने की जानकारी भी देंगे। कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले शिक्षक पीपीटी तथा वीडियो आदि के जरिए अपने प्रयासों को प्रस्तुत करेंगे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now