देवरिया में दो लड़कियों पर मनबढ़ ने फेंका ऐसिड , एसपी ने मौके पर पहुंच लिया जायजा

SHARE:

देवरिया। देवरिया जिले में गुरुवार की सुबह साइकिल से अस्पताल जा रही दो युवतियों पर अज्ञात बाइक सवारों ने एसिड फेंक दिया। इस घटना में दोनों बुरी तरह से झुलस गईं। दोनों का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी लिया। पुलिस की तीन टीम बनाकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवगांव की रहने वाली एक युवती गौरीबाजार के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती है। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे वह साइकिल से गांव की ही एक अन्य युवती के साथ अस्पताल जा रही थी। उसी दौरान देवगांव हाटा मार्ग पर पहुंचे दो बाइक सवारों ने उनके ऊपर एसिड फेंक दिया। इस घटना में दोनों युवतियां बुरी तरह से झुलस गई। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात बाइक सवार फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे की शिकार एक युवती के साथ कुछ दिन पूर्व भी छीनाझपटी की घटना हुई थी। एक मनबढ़ ने उसका पर्स भी छीन लिया था।
एसिड अटैक की घटना को लेकर दोनों युवतियों और उनके परिवार के लोग दहशत में हैं। पुलिस की तीन टीममामले की छानबीन में जुटी हुई है।

 

एसपी संकल्प शर्मा ने बोला- गौरीबाजार थाना क्षेत्र में दो लड़कियों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया है। पुलिस की तीन टीम लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

 

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now