युवतियों पर एसिड फेंकने वाले मनबढ़ों से पुलिस की मुठभेड़,दो को लगी लगी गोली

SHARE:

देवरिया।
जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में दो युवतियों पर एसिड फेंकने वाले तीन बदमाशों से गुरुवार की देर शाम को
एसओजी और गौरीबाजार पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गया।जिसमें दो युवको के पैर में गोली लगी। वहीं एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गया।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की दो युवती साइकिल से कस्बा में आ रही थी। अभी गौरीबाजार- हाटा मार्ग पर ही पहुंची थी कि बाइक सवार बदमाशों ने युवतियों पर एसिड फेंक दिया।जिससे अस्पताल में काम करने वाली युवती का चेहरा झुलस गया, वहीं दूसरी युवती का हांथ जल गया।मामले में युवती के पिता की तहरीर पर गौरीबाजार पुलिस ने पर मुकदमा अपराध संख्या 156/24 धारा 326(ए) आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया।

एसपी संकल्प शर्मा ने पुलिस की तीन टीम बनाकर युवकों की तलाश के लिए लगाया। एसओजी और गौरीबाजार पुलिस ने गुरुवार की देर शाम को मुखबिर ने सूचना दिया कि तीनों युवक बाहर भागने वाले हैं।

पुलिस और एस ओजी ने गुरुच घाट के पास वाहनों की चेकिग शुरु कर दिया। इसी बीच बाइक पर सवार तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही एक मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक बाइक को पीछे मुड़ाकर भागने का प्रयास करने लगे। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और बदमाश नीचे गिर गए। मनबढ़ो ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।पुलिस की जवाबी कार्यवाही में शेखर पुत्र शंकर निवासी लंगड़ी देवकुआं थाना गौरीबाजार और दारा सिंह पुत्र स्व. किशुन सिंह निवासी देवगांव थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया के पैर में गोली लगी। वहीं तीसरा अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय़ पहुंचाया। जिसकी पुलिस अभिरक्षा में इजाल चल रही है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now