
देवरिया । मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विवेक कमानी को बनाएं जाने पर अग्र परिवार के लोगों ने हर्ष वक्त किया।
अखिल भारती मारवाड़ी युवा मंच शाखा देवरिया के वार्षिक चुनाव महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन में चुनाव अधिकारी राहुल पोद्दार के देख रेख में संपन्न हुई। सर्व समिति से अध्यक्ष पद पर विवेक कमानी को मारवाड़ी युवा मंच का अध्यक्ष चुना गया। अग्र परिवार के लोगों ने हर्ष वक्त किया।
युवा मंच के मंत्री पद पर सचिन अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्रकाश लाठ को कोषाध्यक्ष पद दिया गया। अध्यक्ष के द्वारा शेष बचे पदो को जल्द पदाधिकारियों को नियुक्त करने का आश्वासन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता और मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विवेक कमानी ने बताया की मारवाड़ी युवा मंच के साथ-साथ विभिन्न संगठनों से जुड़ कर लगभग 30 वर्षों से समाज सेवा का अलख जगा रहें । 2009 में मारवाड़ी युवा मंच के मंत्री का पद भार संभालने से ले कर अब तक मंच के द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किया हैं।
उन्होंने बताया कि निर्धन परिवार की कन्याओं का सामूहिक विवाह, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, रक्तदान, अमृत जलधारा योजना, वृक्षारोपण कार्यक्रम, निःशुल्क जांच कैंप शिविर इत्यादि के माध्यम से मारवाड़ी युवा मंच सदेव सेवा का योगदान देता रहा है । पुनः नई टीम के साथ नये जोश से आगे भी सेवा कार्य के लिए दृढ़ संकल्पित हैं । बैठक में कन्हैया खेतान, विष्णु भगत, अभिषेक गोयल,नवीन लाठ, आशिष कनोडिया,अनूप लाडिया, विकाश अग्रवाल, सुब्रत केडिया, श्याम राजगढ़िया, शिव कुमार, आदित्य लाठ, सुमित लाठ, रोशन नागंलिया, रौनक कनोडिया, आशीष बुधिया , भरत टीवडेवाल, रमन अग्रवाल , सौरभ अग्रवाल, ईश्वर अग्रवाल, लालू बजाज , निकुंज अग्रवाल, पीयूष मितल, अंकित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल मौजूद रहें।