ई.संदीप बने अध्यक्ष और मनीष प्रजापति बने सचिव

SHARE:


देवरिया।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की जिला कमेटी का चुनाव मंगलवार को संगठन भवन पर हुआ। जिसमें चुनाव अधिकारियों की देख रेख में चुनाव सम्पन हुआ। जिसमें ई.संदीप कुमार द्वितीय को अध्यक्ष और ई. मनीष प्रजापति को निर्विरोध सचिव चुना गया। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करने की बात कहीं।
ई. प्रमोद यादव एवम क्षेत्रीय सचिव ई. शिवम चौधरी को जिला कमेटी के चुनाव के लिए चुनावधिकारी बनाया गया था। दोनों चुनाव अधिकारी की देख रेख में जिले के सभी अवर अभियंताओं ने संगठन के चुनाव की घोषणा हुआ। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने आपसी सहमति से एक पद के लिए एक एक अपर अभियंताओं का नाम रखा। जिसमें सर्वसम्मति से ई. संदीप कुमार द्वितीय को जनपद अध्यक्ष, ई. मनीष प्रजापति को जनपद सचिव,  ई. नवरतन राम को जनपद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ई. मनोज गुप्ता को उपाध्यक्ष, ई. गोरख गुप्ता को जनपद संगठन सचिव , ई. हर्ष यादव को जनपद प्रचार सचिव ,  ई. रामप्रवेश को वित्त सचिव, उपेंद्र कुमार को लेखा निरीक्षक और  मंडल अध्यक्ष ई. अमर प्रसाद एवम मंडल सचिव ई इरफानुल्लाह अंसारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जनपद अध्यक्ष बनने के बाद ई. संदीप कुमार ने कहा कि जेई संवर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए कृत संकल्पित हूं। सभी सदस्यों के समस्यायों का त्वरित निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now