बीडीओ ने लखपति दीदी का दिया प्रमाण पत्र

SHARE:

देवरिया। स्वंय सहायता समूह के माध्यम से गांव की महिलाओं को समृद्ध करने का प्रयास सरकार कर रही है। इसके तहत सोमवार को देवरिया विकास खंड के बीडीओ ने समूह की महिलाओं को लखपति दीदी का प्रमाण पत्र दिया।
भारत सरकार के योजना के अनुसार ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से समूह की सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में लखपति दीदी बनाना है। देवरिया सदर विकास खण्ड में चयनित लखपति दीदी को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। प्रमाण पत्र को वितरित करते हुए मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता ने कहा कि लखपति दीदी अपने दुकानदारी को संयमित तरीके से चलाये तो आजीवन लखपति रहेंगी। जरूरी है दुकान को सहेजने, उस पर ध्यान देने की, अगर थोड़ी भी लापरवाही होगी लाखपति दीदी का दुकान बंद हो जाएगा, रोजगार बंद हो जाएगा और लखपति दीदी योग्य नहीं रह जाएंगी। यह प्रमाण पत्र उनके जीवन में सार्थक सिद्ध होगा। धन की कमी आ रही है तो सीसीएल और सीआईएफ के माध्यम से भी ऋण भी मिल सकता है। इस मौके पर ब्लॉक मिशन प्रबंधक ज्योति बरनवाल, कंचन लता त्रिपाठी, लियाकत अहमद ,बृजभूषण पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now