सोंदा ताल में बकरी चराने गई बालिका की गला घोंटकर हत्या

SHARE:

देवरिया। देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोंदा के ताल के पास बुधवार की रात एक बालिका की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह बालिका का शव ताल के किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। बालिका का शव मिलने की सूचना पर एसपी संकल्प शर्मा, सीओ संजय कंमार रेड्डी व सदर कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने घटना स्थल का जायजा लिया। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बरवां गोरस्थान निवासी सोना यादव (8) पुत्री भरत यादव बुधवार को कुछ सहेलियों और महिलाओं के साथ बकरी चराने गई थी, लेकिन शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद से परिजन उसकी खोजबीन शुरू कर दिए, लेकिन देर रात तक उसका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह कुछ लोग खेत की तरफ गये तो ताल के किनारे बालिका का शव देखा, इसकी सूचना गांव में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कर रही छानबीन गले में दुपट्टे का फंदा ि मिला, मुंह व कान से खून निकला था
एसपी संकल्प शर्मा बोले……
ताल के किनारे एक 8-9 वर्षीय बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। बालिका के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। बालिका के साथ अंतिम समय तक देखी गयी कुछ महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है। -संकल्प शर्मा, पुलिस अधीक्षक।
Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now