तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई  की मांग को लेकर प्रदर्शन

SHARE:

देवरिय। शहर के वार्ड नॅम्बर आठ सकरापार-खरजरवा मोहल्ले के महिला और पुरुषों ने रविवार को तस्करों के विरुद्ध कार्यवाई की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सदर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 सकरापार- खरजरवा मोहल्ले में पिछले काफी समय से अवैध रूप से कच्ची शराब, गांजा, चरस, स्मैक जैसी नशीली पदार्थों को तस्करों द्वारा बेचा जा रहा है। इसके बारे में शिकायत पुलिस से मोहल्ले के लोग करते है तो पुलिस इसके बारे में तस्करों को जानकारी दे देती है। इसके बाद तस्कर अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट और पुलिस से मिलकर फर्जी रुप से मुकदमा में फंसाने की धमकी देते है। मोहल्ले में तस्करों के बढ़ते आतंक से परेशान दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुष प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन कारी मोहल्ले में नशा का कारोबार करने वालों को जिलाबदर करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने तस्करों पर सख्त कार्यवाई नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now