
हमीरपुर । यूपी के हमीरपुर जिले की पुलिस ने बडी कार्यवाही की है…यहां की पुलिस ने एसपी के निर्देश पर वाहन चेकिंग के दौरान चार पहिया गाडी से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है, साथ ही पुलिस ने दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से अवैध तमंचा व नगदी भी पुलिस ने बरामद की है।
हमीरपुर जिले की बिवांर थाना पुलिस ने एसपी के निर्देश पर एक बडी कार्यवाही की है। यहां की पुलिस ने थानाक्षेत्र के महेरा रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक चार पहिया गाडी से 51 किलो अवैध गांजा बरामद किया है।साथ ही पुलिस ने दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया है। सीओ श्रेयस त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता के दौरान इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी है की यह अभियुक्त दूसरे राज्यों से चोरी छिपे गांजा लाकर जिले में सप्लाई करते थे। जिनको पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक चार पहिया गाडी,तीन मोबाइल फोन,25600 रुपये की नगदी सहित अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। इन दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।




