लखनऊ आंदोलन को सफल बनाने के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी

SHARE:

देवरिया।
जिला पंचायत सदस्य वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत के निरीक्षण भवन पर हुई l जिसमें 7 फरवरी को लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदेश अध्यक्ष नीरज इंसान एडवोकेट ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों की सात सूत्री मांगों के समर्थन में 7 फरवरी को लखनऊ विधानसभा के सामने मुख्यमंत्री को मांग पत्र का ज्ञापन दिया जाएगा l मुझे पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री जिला पंचायत सदस्यों की सात सूत्री मांगों को जरूर पूरा करेंगे l
प्रदेश उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय ने कहा कि जिला पंचायत के सदस्यों को मिनी विधायक का दर्जा है, लेकिन अधिकार और बजट के नाम पर वह जीरो है। जिसके वजह से जनता के भावनाओं के अनुरूप वह विकास कार्य एवं प्रशासनिक कार्य नहीं करा पाते है । जनता जिला पंचायत सदस्यों से काफी उम्मीद रखती है, लेकिन सदस्यों के पास बजट और अधिकार नहीं होने से वह जनमानस के सामने अपने आप को असहाय महसूस करते है। प्रदेश महासचिव मुकेश यादव ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य जनता के बीच अपने आप बजट नहीं होने के कारण कमजोर महसूस करते हैं ,और यही कारण है कि जिला पंचायत के सदस्य दोबारा चुनाव नहीं जीत पाते हैं। राम बचन सरोज ने कहा कि यह संजोग और सौभाग्य है कि पंचायती राज विभाग पहली बार मुख्यमंत्री के पास है और मुख्यमंत्री से हम जिला पंचायत के सदस्य काफी विश्वास के साथ उम्मीद रखते हैं। मुख्यमंत्री जी हम लोगों की मांग जरूर पुरा करेगें l इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुभाष यादव ने कहा हमारा मुख्यमंत्री से निवेदन है कि हम जिला पंचायत सदस्यों का मान सम्मान जनता और समाज में सुरक्षित रहे एवं विकास कार्य को गति देने के लिए 7 फरवरी से पहले मांग मुख्यमंत्री जरूर पूरा कर दें lबैठक में श्याम कन्हैया यादव,अरविंद प्रसाद, प्रभा भारती, विश्वजीत सिंह सैथवार, जिला अध्यक्ष देवरिया संदेश यादव मिस्टर, राजन शाही,प्रदीप सिंह,गणेश पांडे,अवध नारायण यादव, हरेराम यादव, अमित रजक, अनिल सिंह, सुनील निषाद, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now