कस्तूरबा विद्यालय में चप्पल से पीटने का ऑडियो वायरल

SHARE:

देवरिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पथरदेवा वर्तमान में विवाद का अखाड़ा बना हुआ है। स्कूल में विवाद की घटना का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें किसी को चप्पल से पीटने की बात कही जा रही है। बीएसए ने जांच के लिए दो बीईओ की टीम बनाई है। इसमें तरकुलवा बीईओ समेत अन्य खंड शिक्षाधिकारी हैं, जो जांच के बाद रिपोर्ट बीएसए को सौंपेगे। हालांकि, ‘हिन्दुस्तान’ ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
अंशकालिक शिक्षक के पद पर कार्यरत मिर्जापुर जिले की रहने वाली रितु रानी ने बीएसए को पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि वह समय से स्कूल पर पहुंचकर ड्यूटी करती हैं। दूसरे जिले का होने के चलते लेखाकार उनसे विवाद कर रहे हैं। 2 जनवरी 2024 को स्कूल में अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा था, जिस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। 3 जनवरी 2024 को उन्हें फिर कार्यालय में सारे स्टाफ के सामने बुलाकर अभद्र शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। इससे वह बहुत आहत महसूस कर रही हैं। शिक्षिका का आरोप है कि लेखाकार अपनी पत्नी को अंशकालिक शिक्षिका और भाई को चौकीदार के पद पर नियुक्ति करा लिए हैं। वह स्कूल में वर्चस्व स्थापित कर राजनीति करते रहते हैं। वह स्कूल में वार्डन के साथ मिलकर बच्चियों को भड़‌काते रहते हैं। शिक्षिका ने लिखा है कि स्कूल में विवाद की घटना का ऑडियो भी वायरल हो रहा है।

बोली बीएसए——

पथरदेवा कस्तूरबा आवासीय बालिका स्कूल की कुछ शिक्षिकाओं ने एक प्रार्थना पत्र दिया है। जांच के लिए तरकुलवा बीईओ के नेतृत्व में दो खंड शिक्षाधिकारी की टीम बनाई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शालिनी श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षाधिकारी, देवरिया

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now