
देवरिया। गोरखपुर से आई एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को शस्त्र लिपिक को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बाबू के पकड़े जाने की खबर से कलेक्ट्रेट में खलबली मच गयी और और कई लिपिक टीम के पास पहुंचे। लेकिन एंटी करप्शन की टीम ने तेजी दिखाते हुए शस्त्र लिपिक को अपने बोलेरों में बैठाकर सदर कातवाली लेकर चली गयी। जहां घंटों कागजी कार्यवाही के बाद बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के महुई के पिपरहिया टोला निवासी दीनानाथ यादव पुत्र रमायन यादव का शस्त्र लाइसेंस खो गया था। शस्त्र लाइसेंस की द्वितीय प्रति के लिए उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन किया था। आरोप है कि दीनानाथ यादव ने शस्त्र लिपिक राजेश कुमार से संपर्क किया तो उसने लाइसेंस की द्वितीय प्रति बनाने को 10 हजार रूपये घूस की मांग की। दीनानाथ ने शस्त्र लिपिक द्वारा घूस मांगने की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर से की। शुक्रवार की दोपहर में इंसपेक्टर शिव मनोहर यादव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय एंटी करप्शन की टीम कलेक्ट्रेट पहुंची। जिला प्रशासन द्वारा टीम को उपलब्ध कराये गये साक्षी अफसर की मौजूदगी में शस्त्र लिपिक राजेश कुमार प्रसाद को दीनानाथ यादव ने कार्यालय के बाहर बरामदे में बुलाकर केमिकल लगा 10 हजार रूपया घूस दिया। शस्त्र लिपिक द्वारा घूस की रकम लेते ही आस-पास मौजूद एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। इसकी खबर लगते ही कलेक्ट्रेट के बाबू शस्त्र लिपिक को छुड़ाने को टीम के पास पहुंचे। लेकिन टीम तेजी दिखाते हुए बाबू को अपनी बोलेरों में बैठाकर कोतवाली लेकर चली गयी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कक्ष में उन्होंने घंटों कागजी कार्यवाही की। इस दौरान कलेक्ट्रेट के कई बाबू भी कोतवाली में जमे रहे। एंटी करप्शन की टीम ने घूस लेने वाले शस्त्र लिपिक राजेश कुमार पुत्र सुदामा प्रसाद निवासी बड़हरा सदर कोतवाली के खिलाफ सदर कोतवाली में धारा 7,13 (1)ख, धारा 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 व संशोधित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-2018 में मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। राजेश कुमार कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ




