भाड़ा टूटकर गिरने से दो मजदूर गंभीर

SHARE:

तरकुलवा।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के परसौनी गांव में शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान का दीवार प्लास्टर करते समय भाड़ा टूटकर अचानक गिर पड़ा। जिससे दो मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों की सीएचसी तरकुलवा भेजवाया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के बालपुर श्रीनगर गांव के रहने वाले जयराम (45) व लक्ष्मीपुर के अभिषेक (40) मजदूरी का काम करते हैं। वे दोनों शुक्रवार को नगर पंचायत के परसौनी गांव में जितेंद्र की निर्माणाधीन मकान में काम करने गए थे। मकान के दीवार के प्लास्टर का काम चल रहा था। इस बीच प्लास्टर के लिए बंधा भाड़ा अचानक टूटकर गिर गया, जिससे दोनों भाड़े से ज़मीन पर गिरकर घायल हो गए।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now