बिना गांव के विकास के देश का विकास होना संभव

SHARE:

तरकुलवा।
तरकुलवा विकासखंड तरकुलवा के ग्राम गोपालपुर व पचरुखीया दो गांवों में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगाहें गांव की जनता पर विशेष रूप से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हमारी आत्मा गांव में बसती है अगर गांव का विकास होगा तो देश का विकास होने में बहुत समय नहीं लगेगा। उस मिशन को पूरा करने के लिए गांव-गांव में अभियान चलाकर 16 विभागों के अधिकारी कर्मचारी गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने में लगे हुए हैं। नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम के मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की अयोध्या धाम में हो रहा है लेकिन पूरे विश्व की नजरे इस कार्यक्रम के तरफ टकटकी लगाकर देख रहे हैं। यह हमारे देश के लिए गौरव का विषय है। डबल इंजन की सरकार का जो नारा था गांव गरीबों का विकास महिलाओं को सम्मान आज धरातल पर दिख रहा है। इस बड़े ऐतिहासिक कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर भाजपा कृत संकल्पित है वही विरोधी दल निंदा से बाज नहीं आ रहे हैं।कार्यक्रम के आयोजक रितेश पांडे व ग्रामप्रधान चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने आए अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्रम एवं बुके देकर किया। वही कार्यक्रम में चार गर्भवती महिलाओं के संवर्धन एवं संरक्षण एवं दो बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।
इस दौरान राजू भारती, नीरज श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान निधि , अतुल, प्रह्लाद,सत्यम, सत्य प्रकाश पांडे, रविंद्र पांडे, सागर विश्वकर्मा, सचिव हरे राम चौहान आदि उपस्थित रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now