
बघौचघाट। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पकहां में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण कर सहभोज कराए।
प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अपने पैतृक गांव पकहां में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कहा कि पूरी दुनिया में अयोध्या में श्री राम मंदिर की धूम मची है।आगामी 22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होनी है ।आप सभी लोग इस खुशी पर अपने-अपने घरों में दीप उत्सव मनाएंगे। इसके साथ ही लोगों से स्वच्छता को अपनाने की अपील की। इसके साथ ही कृषि मंत्री ने कार्यक्रम में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। इसी दौरान मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने आवास पर खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम के साथ ही सहभोज कराकर एकता व समरसता का संदेश दिया। इस दौरान विधायक सुरेंद्र चौरसिया विधायक शाखा मिश्रा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ,मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह, जिला पंचायत सुजीत प्रताप सिंह ,विधानसभा संयोजक संजय सिंह, ग्राम प्रधान मुरारी मोहन शाही,विवेक राय जीवनपति त्रिपाठी, पंकज राय ,जय प्रकाश राय, अवधेश सिंह ,अरविंद राय ,कुंवर राय ,अनिल प्रसाद ,राहुल राय, रमेश शाह आदि लोग उपस्थित रहे।




