देवरिया। डीएलएड की द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा जिले के दो केंद्रो पर शनिवार को सम्पन्न हुई। जिसमें 1298 छात्रों ने दोनों केंद्रो पर परीक्षा दिया। शनिवार को परीक्षा के आखिरी दिन डायट प्राचार्य दोनों केंद्रो पर निरीक्षण करते रहे।
जिले में डीएलएड के वर्ष 2023 के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के लिए शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कालेज को केन्द्र बनाया गया था। सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरु हुई। जिसमें द्वितीय सेमेस्टर में 930 छात्रों ने परीक्षा दिया। वहीं चतुर्थ सेमेस्टर में 468 छात्रों ने परीक्षा दिया। परीक्षा के आखिरी दिन शनिवार को दोनों केन्द्रो पर छात्र परीक्षा के लिए आए थे। जहां पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक और डायट के कर्मचारी को लगे हुए थे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कक्षा में तीन कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया गया था। वहीं छात्रों की संघन तलाशी लेने के लिए टीम को लगाया गया था। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केन्द्र का निरीक्षण करते रहे। वहीं दोनों परीक्षा केंद्र पर डायल के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह और लिपिक सत्यम श्रीवास्तव के साथ दोनों केन्द्रो का निरीक्षण करते रहे।




