कस्तूरबा बालिका विद्यालय में 25 शिक्षिका चयनित

SHARE:

देवरिया।
जिले के 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अलग अलग विषय के पदों पर 25 शिक्षिकाओं की नियुक्ति हुई है। इसके साथ ही 15 पदों पर रसोइया और चौकीदार के पदों पर नियुक्त हुआ है। इसमें गैर जनपद के शिक्षिकाओं की सबसे अधिक नियुक्ति हुआ है।
जिले के 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में गणित,  विज्ञान, अंग्रेजी, समाजिक विषय, हिन्दी, कला , कम्प्यूटर, रसोइयां , सहायक रसोइया और चौकीदार का पद रिक्त था। जिससे स्कूल के संचालन में परेशानी होती थी। इसे देखते हुए बीएसए ने कुछ माह पूर्व आवेदन मांगा था। इसके लिए जिले के साथ दूसरे जिले के युवक और युवतियों ने आवेदन किया था। इनका 8 और 9 नवम्बर को चयन समिति के समक्ष साक्षात्कार हुआ था। जिसका परिणाम शुक्रवार को निकाला गया है। जिसमें गणित के छह पदों के लिए तीन सामान्य और तीन एससी, विज्ञान के आठ पद के लिए 4 सामान्य, एक ओबीसी और 3 एससी, अंग्रेजी के एक समान्य, समाजिक विषय के दो पदों पर एक ओबीसी और एक एससी, हिन्दी व संस्कृत के लिए दो एसी, कला, संगीत के लिए दो पद के लिए एक सामान्य और एक एससी, कम्प्यूटर के चार पदों पर दो समान्य और दो एससी के लिए शिक्षिकाओं का चयन किया गया है। इसके साथ ही मुख्य रसोइया के लिए 4 समान्य , सहायक रसोइया के 9 और चौकीदार के 2 पदों के लिए चयन किया गया है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now