ओटीएस की समीक्षा करने देवरिया पहुंचे पूर्वांचल वितरण निगम के एमडी

SHARE:


देवरिया।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार जिला मुख्यालय पहुंचे और जिले में ओटीएस की समीक्षा किया। वह औरा चौरी और सलेमपुर विद्युत उपकेन्द्र पर लगे कैंप का निरीक्षण किया। सलेमपुर खंड की प्रगति खराब मिलने पर अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए शेष दिनों में लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। सीमित समय तक लागू योजना का अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ दिलाएं। इसके साथ ही लाइन लॉस रोकने और राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। चेताया कि इसमें लापरवाही करने वालों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।
एमडी शंभू कुमार शनिवार की सुबह गोरखपुर से पुरवा विद्युत उपकेन्द्र के औरा चौरी गांव में लगे विद्युत कैंप में पहुंचे। जहां पर कर्मचारियों से ओटीएस के बारे में जानकारी लिया। इसके साथ ही गांव के ग्रामीणों से ओटीएस के बारे में जानकारी लिया। कर्मचारियों द्वारा गांव में ओटीएस के बारे में जानकारी दिया और गांव में बिजली बिल के भुगतान के बारे में जानकारी दिया। इस पर एमडी ने संतोष व्यक्त किया। इसके बाद वह जिला मुख्यालय के पीडब्लूडी के डॉक बंगले पर पहुंचे। कुछ देर अधिकारियों से जिले की बिजली व्यवस्था जानने के बाद वह सलेमपुर के लिए निकल गए। वह सलेमपुर खंड के कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर लगे कैंप पर पहुंचे। जहां पर बकाए के अनुसार कम ओटीएस का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इसे लेकर विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त किया। इसके साथ ही शेष दिनों में लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि सरकार उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एकमुश्त समाधान योजना चला रही है। इसके तहत सभी तरह के कनेक्शन धारियों का सरचार्ज माफ किया जा रहा है। 31 दिसम्बर तक छूट है। इस अवधि में बकाया भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को छूट का लाभ उठाला चाहिए।

कैंप लगाकर दिया जा रहा लाभ
15 दिसम्बर के बाद छूट की राशि कम होई है। इसके बाद भी एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। इसलिए उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र के काउंटर या सहज जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके साथ ही विद्युत अधिकारी गांवों में भी कैम्प लगाकर योजना का लाभ दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाने की अपील की।

रोस्टर के अनुसार हो रही आपूर्ति
इसके साथ ही लाइन लॉस रोकने, राजस्व की वसूली और सुपरवाइज्ड बिलिंग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जाए। इसके बाद एमडी ने उपकेंद्र के पास जिले के विद्युत थाना का निरीक्षण किया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now