निराश्रित पशुओं के लिए जिले में बनेंगे 426 चारागाह

SHARE:

 

देवरिया। शासन के निर्देश पर जिले के कुल सोलह विकास खंडों में निराश्रित गोवंशों को चारा उपलब्ध कराने के लिए 426 चारागाह स्थल चिंहित किए गए हैं। जिनमें से कुल 83 स्थानों पर चारागाह बनाने का काम मनरेगा से चल रहा है।
निराश्रित गोवंशों को चारा उपलब्ध कराने के लिए जिन विकास खंडों में कुल 83 स्थलों पर चारा बुआई के साथ ही उनके समतलीकरण, आईडी जेनरेट, प्राक्कलन तैयार किए जाने आदि का का काम चल रहा है उनमें बनकटा विकास खंड में 4, बैतालपुर में 5, बरहज में 2, भागलपुर में 2, भलुअनी में 5, भटनी में 2, भाटपाररानी में 14 स्थानों पर काम चल रहा है। इसके अलावा देवरिया सदर में 10, देसही देवरिया में 5, गौरीबाजार में 1, लार में 5, पथरदेवा 4, रामपुर कारखाना में 6, रुद्रपुर में 4, सलेमपुर में 4 व तरकुलवा में 10 स्थानों पर काम चल रहा है। जबकि 54 स्थलों पर कुछ पानी लगने की स्थिति के चलते काम शुरु नहीं हो पा रहा है।
जिसमें क्रमवार बनकटा विकास खंड में 1, बैतालपुर में 1, बरहज में 2, भागलपुर में 2, भलुअनी में 5, भटनी में 1, भाटपाररानी में 1 स्थानों पर गीला या पानी लगने के चलते काम शुरु नहीं हो सका है। इसके अलावा देवरिया सदर में 21, देसही देवरिया में 2, पथरदेवा 1, रामपुर कारखाना में 1, रुद्रपुर में 1, सलेमपुर में 3 व तरकुलवा में यही स्थिति है। इसके अलावा 221 स्थानों पर अभी जमीनों पर कब्जा होने से अभी काम शुरु नहीं हो सका है। इसके लिए विभागीय पत्राचार चल रहा है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now