
तरकुलवा।
तरकुलवा विकास खंड के हरैया व सोहनरिया दो गांव में रविवार को ब्लाक प्रमुख रामअशीष गुप्ता ने भारत सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं की लोगों को जानकारी देना है। भारत सरकार ने पांच सालों में 13.5 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। हर महीने 80करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। केंद्र सरकार ने हर घर नल, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस, गर्भवती महिलाओं को पोषाहार, शौचालय, बिजली आदि का इंतजाम करके समृद्ध और विकास भारत के सपनों को साकार कर रही है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी जी के दृढ़ संकल्प और कुशल नेतृत्व से संभव हो रहा है। इस दौरान प्रमुख ने दो शिशुओं का अन्न प्राशन और दो महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम संपन्न किया। इसके पूर्व खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय ने बुके व शाल ओढ़ा कर अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष जीवनपति त्रिपाठी, अंबुज शाही, प्रधान प्रमोद गुप्ता, राकेश कुमार ग्राम पंचायत सचिव सत्यप्रकाश राय ,सुनील पासवान, गोलू सिंह, संजय सिंह, धीरज मिश्रा, सत्यम अंकित राव,सतीश सिंह,नीतीश पाण्डेयआदि मौजूद रहे।




