
देवरिया। लार थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पूर्व दावत खाने गए युवक के मौत के मामले में लार पुलिस ने छः लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। लेकिन आज तक सभी आरोपी पुलिस के पकड़ से दूर हैं।
लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव में बीते 16 नवंबर को गांव में दावत खाने गए सोएब अंसारी व उसके पिता जैनुद्दीन अंसारी की पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। मारपीट के दौरान जैनुद्दीन अंसारी की तबियत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में उन्हें सीएचसी लार लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जैनुद्दीन अंसारी को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस इस मामले में 24 दिन पहले छः लोगों पर हत्या सहित बलवा का केस दर्ज किया है लेकिन आज तक किसी भी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं मृतक के बेटे सोएब अंसारी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।उसने कहा कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आज तक आरोपियों को पकड़ना तो दूर पुलिस दबिश तक नहीं दी है।सभी आरोपी खुले में बेखौफ घूम रहे हैं और उन सभी का मनोबल बढ़ गया है। उनका काम काज भी अच्छे ढंग से चल रहा है।लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि इसकी विवेचना चल रही है। साक्ष्य जुटाया जा रहा है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।




