देवरिया। बिजली विभाग द्वारा एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) पिछले कुछ दिनों में काफी मंद चल रहा है। पहले चरण की सफलता के बाद दूसरे चरण के लिए उपभोक्ता कार्यालय नहीं पहुंच रहे है। इसके लिए अधिकारियों ने कर्मचारियों का पेंच कसा तो तो वह कार्यालय से बाहर निकले और बकाएदारों के घर पहुंच कर ओटीएस स्कीम के बारे में जानकारी दे रहे है। समय रहते बिल का भुगतान करने पर उन्हें लाभ मिल सकता है।
देवरिया जिले के सलेमपुर, बरहज, गौरीबाजार और देवरिया डिविजन है। जिले के चारों डिविजन में लगभग 4.62 लाख विद्युत उपभोक्ता है। जिसमें से लगभग सवा चार लाख उपभोक्ताओं पर विभाग का करोड़ो रुपया बकाया था। इसके लिए विभाग ने ओटीएस स्कीम शुरु किया। पहले चरण में उपभोक्ताओं ने फायदा उठाया। कार्यालयों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद भी लगभग तीन लाख के करीब अभी भी उपभोक्ता है, जिनके पास विभाग को भारी बिल बकाया है। दूसरे चरण की शुरुआत 1 दिसम्बर से हुई है इसके बाद भी लोग बिल का भुगतान नहीं कर रहे है। उपभोक्ता ओटीएस का फायदा नहीं उठा रहे थे। यह देखते हुए विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों को क्षेत्र में बकाएदारों के यहां जाकर ओटीएस के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया। इसके बाद कर्मचारी क्षेत्र के बकाएदारों की सूची लेकर उनके घरों तक पहुंच रहे है। वह ओटीएस के बारे में लोगों को समझा रहे है। वह दूसरे चरण में मिल रहे छूट के बारे में जानकारी दे रहे है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बिल जमा करने के लाभ के बारे में जानकारी दे रहे है। विभाग को उम्मीद है कि 15 दिसम्बर तक भारी संख्या में उपभोक्ता बिजली बिलों का भुगतान करेंगे। ओटीएस का तीसरा चरण 16 दिसम्बर से शुरु होगा और 31 दिसम्बर तक चलेगा। जिसमें अधिभार में प्रतिशत में छूट मिलेगा। इस लिए 15 दिसम्बर तक घरेलू उपभोक्ताओं के अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट मिल रहा है। इसके लिए विभाग के कर्मचारी एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है।
बाइट-
ओटीएस के बारे में उपभोक्ताओं को बताने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। विभाग के कर्मचारी उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंच कर जानकारी दे रहे है। जिससे जिले में बकाए का भुगतान समय से लोग कर सके।
जीसी यादव,एसई, विद्युत वितरण खण्ड देवरिया।




