कपड़ा व्यवसायी से लूट का प्रयास, असफल होने पर बदमाशों ने पीटा

SHARE:


तरकुलवा।
देवरिया जिले के तरकुलवा में शुक्रवार की रात दुकान बंद कर वापस बाइक से अपने घर जा रहे एक कपड़ा व्यवसायी कोअज्ञात बदमाशों ने रास्ते में घेर कर लूटने का प्रयास किया। असफल होने पर बदमाशों ने व्यवसायी को बेल्टों से मारपीट कर घायल कर दिया। व्यवसायी की आवाज सुनकर ग्रामीण जब दौड़े तो बदमाश छोड़कर फरार हो गये।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिरसिया घोठा निवासी कमलेश जायसवाल पुत्र स्वर्गीय रमाशंकर जायसवाल क्षेत्र के कंचनपुर चौराहे पर कपड़े की दुकान किए है। प्रतिदिन की भांति वह शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे । अभी वह  कंचनपुर सिरसिया मार्ग के अस्पताल के निकट पहले से घात लगाए दो वदमाशो ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। गाड़ी की स्पीड धीमा कर फिर आगे जब बढ़े तो बदमाशों ने बेल्ट से मारना चालू कर दिया । दुकानदार के शोर सुनकर के गांव के लोग हल्ला करते हुए जब मौके पहुंचे तो बदमाश उनको छोड़कर फरार हो गये। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना तरकुलवा पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ किया। देवरिया से बाजार करके शुक्रवार की रात उसी समय आ रहे चौकी क्षेत्र के मदरिया गांव के बालमुकुंद शर्मा पुत्र महेंद्र शर्मा को भी अज्ञात बदमाशों ने उसी जगह पर रोकने का प्रयास किया नहीं रुकने पर पत्थर चला कर उनके मोटरसाइकिल का शीशा फोड़ दिए ।लेकिन वह रुके नहीं । इस संबंध में इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी पुलिस मौके पर गई थी बहुत जल्द मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now