बोर्ड परीक्षा समेत अन्य योजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश

SHARE:

देवरिया।
राजकीय इंटर कालेज के सभागार में शनिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मण्डल योगेन्द्र नाथ सिंह ने जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के बैठक लिया। उन्होंने स्कूल में छात्रों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का पालन करने का निर्देश दिया। इसके साथ बोर्ड परीक्षा और सड़क सुरक्षा सप्ताह पर स्कूलों में कार्यक्रम कराने पर जोर दिया।
बैठक  में मानव सम्पदा पोर्टल, बोर्ड परीक्षा- 2024, प्रोजेक्ट अलंकार, एमडीएम का संचालन, संड़क सुरक्षा का आयोजन, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा वर्ष 2024, 22 को आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, छात्रवृत्ति, स्विफ्ट चैट, विद्यालयों में पठन-पाठन, विद्यालयों की ग्रेडिंग तथा पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता पर चर्चा हुई। जेडी ने एक के बाद एक योजनाओं के बारे में जानकारी लिया। जेडी ने कहा कि मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों को अवकाश दिया जाए। एमडीएम में शत प्रतिशत मीनू के अनुसार छात्र, छात्राओं को भोजन एवं फल, दूध का वितरण किया जाय। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में समस्त विद्यालय  शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन करें। राष्ट्रीय आय एवं योगयता परीक्षा के बारे में जागरूक करे ताकि अधिक से अधिक पात्र छात्र व छात्राएं आवेदन कर सके। जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भी विद्यालयों की प्रतिभागिता सुनिश्चित किया जाय। शिक्षक, छात्र के साथ मिलकर कुछ नवाचारी विचारों के साथ मॉडल बनायें एवं छात्र,छात्राओं के नवाचार के लिए प्रेरित करें।  इसके पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक ने जेडी को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष माधव सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान  प्रधानाचार्य डॉ मिथिलेश सिंह,  डीएन तिवारी, अनिल सिंह, अवधेश सिंह, माधो सिंह तथा रवीन्द्र राय आदि मौजूद रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now