समाधान दिवस में लेखपालों से संबंधित शिकायतों पर बिफरे डीएम

SHARE:


देवरिया।
डीएम अखंड प्रताप सिंह एवं एसपी संकल्प शर्मा ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सलेमपुर तहसील में जन समस्याओं की सुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान लेखपालों से संबंधित अधिक मामले आने पर डीएम काफी नाराज हुए। उन्होंने कहा कि लेखपाल नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर जन समस्याओं का समाधान करें। यदि आगामी समाधान दिवस में सर्किल से संबंधित शिकायतें मिली तो संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस में कुल 107 मामलों में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 76, पुलिस के 8, विकास के 7 एवं अन्य विभागों से 16 मामले आये। राजस्व से सम्बंधित 7 प्रकरणों का निस्तारण समाधान में कर दी गई। शेष 100 प्रकरणों को संबंधित विभागों समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया। आने वाले प्रकरणों में से अधिकांश पारिवारिक भूमि विवाद, पैमाइश, चकरोड, अतिक्रमण, विद्युत आदि से संबंधित थे। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सलेमपुर तहसील में दिव्यांग कैंप का भी आयोजन किया गया। जिसमें 18 दिव्यांगों को मौके पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी नंबर जनरेट करके प्रदान किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात डीएम ने एसपी संकल्प शर्मा के साथ तहसील सलेमपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अन्य व्यवस्थाओं के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश भी दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम श्याममणि त्रिपाठी, सीओ दीपक शुक्ल, तहसीलदार अलका सिंह, विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष आदि अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now