मनबढ़ ने युवक को चाकू से उतारा मौत के घाट

SHARE:


देवरिया।
देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बाबू पट्टी गांव में शुक्रवार की देर शाम को मनबढ़ ने एक युवक को चाकू से मौत के घाट उतार दिया। मौत की सूचना घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी मोर्चरी हाउस पर पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ किया। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात की गई है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के बाबूपट्टी गांव के रहने वाला सैफ अली(14) पुत्र नयामुद्दीन गांव में कक्षा आठवीं का छात्र था। उसके पिता तमिलनाडु में पेंटिंग का काम करता है। सैफ शुक्रवार को अपने चाचा की दुकान पर काम करता था। उसका गांव के ही रहने वाला एक मनबढ़ किशोर से दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।शुक्रवार को मनबढ़ युवक ने चाकू के साथ गांव के चौराहे पर पहुंचा। सैफ अली अपने चाचा की दुकान पर था। इसी बीच मनबढ़ किशोर दुकान पर पहुंचा ।जहां पर सैफ को बुलाकर उसके सीने पर चाकू से प्रहार कर दिया।

सैफ गम्भीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में परिजनो ने उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए।जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की जानकारी मिलते ही मां नेमुन निशा का रो रो कर बुरा हाल है।
मृतक घर का इकलौता चिराग था। घटना की सूचना पर तरकुलवा पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।उधर घटना की सूचना मिलते ही देर शाम एसपी संकल्प शर्मा समेत अन्य पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी लिया। गांव में पुलिस तैनात किया गया है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now