जयप्रकाश शाही, रणजीत राय बड़े और राधेश्याम पांडे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष; क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी को महामंत्री और सिद्धार्थ शंकर पांडेय को मंत्री की जिम्मेदारी
कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र की नई क्षेत्रीय टीम की घोषणा गुरुवार देर शाम कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने नई टीम की घोषणा की। नई टीम में कुशीनगर जिले को खास तवज्जो देते हुए पांच पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसे जिले में संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नई क्षेत्रीय टीम में कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो बार क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके तथा वर्तमान में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े और किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के निवासी और पूर्व वरिष्ठ पत्रकार तथा वर्तमान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी को पार्टी के प्रति निष्ठा, सहजता और समर्पण को देखते हुए क्षेत्रीय महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सुकरौली ब्लॉक के मोहनपुर ग्रामसभा निवासी सिद्धार्थ शंकर पांडेय को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है।

जिला अध्यक्ष ने जताया हर्ष।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने नई क्षेत्रीय टीम में कुशीनगर से पांच पदाधिकारियों को शामिल किए जाने पर हर्ष जताते हुए सभी को नए दायित्व और कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से कुशीनगर भाजपा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर टीम भावना के साथ कार्य करते हुए भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी।
बधाई देने वालों का लगा तांता
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह, कुशीनगर सांसद विजय दुबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम राय, रामकोला विधायक विनय गोंड समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने बधाई दी।
इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा, प्रेमचंद्र मिश्र, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, रामेश्वर कुशवाहा, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, पवन केडिया, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला, रमेशचंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सीमा गुप्ता, मीनू जिंदल, प्रवीण गुंजन, टीएन राव, जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ला व अतुल श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।
जिला मंत्री विश्व रंजन आनंद, कन्हैया शर्मा, ज्ञान विक्रम सिंह, धनंजय राय, रोशनी भारती, रामक्यास सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमित राय, जिला कार्यालय मंत्री सुदर्शन पाल, पूर्व महामंत्री मार्कंडेय शाही, वरुण राय, केशव उपाध्याय, सुशील शर्मा, रूपम सिंह, भाजपा नेता सदाशिव मणि त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना की।
रिपोर्ट – अनूप कुमार ( कुशीनगर)



