जिलाधिकारी ने देर रात बस अड्डा स्थित रैन बसेरे का किया निरीक्षण

SHARE:

 

आईबीएनभारत, देवरिया।

जिलाधिकारी  दिव्या मित्तल ने बुधवार देर रात्रि बस अड्डा परिसर में स्थापित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शासन की नीति के अनुरूप रैन बसेरे को अधिक प्रभावी एवं जनउपयोगी बनाने तथा अलाव के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। देवरिया शहर में नगरपालिका द्वारा चार रैन बसेरे स्थापित किये गए हैं। सभी सक्रिय हैं और ठंड से बचाव के लिए अलाव की भी व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी ने रात लगभग 9 बजे रोडवेज परिसर में स्थापित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। मौके पर 6 यात्री रैन बसेरे में सोते हुए मिले। यहां महिला एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग रहने की व्यवस्था है। यहां कुल 70 लोग रह सकते हैं। उन्होंने रैन बसेरे में रह रहे लोगों से संवाद कर मिल रही सुविधाओं के लिए जानकारी  लिया।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय ने बताया कि नगर पालिका द्वारा देवरिया नगर क्षेत्र में कुल चार रैन-बसेरे स्थापित किए गए। इनमें से दो रामेश्वर लाल चौराहा पर, एक रेलवे स्टेशन के निकट मछलीहट्टा तिराहा स्थित नगर पालिका शॉपिंग कांप्लेक्स में तथा एक बस स्टैंड में स्थापित किये गए हैं। सभी जगह आवश्यकतानुसार अलाव की व्यवस्था भी की गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि बढ़ते ठंड में बेघर एवं दूर-दराज के क्षेत्र में यात्रा करने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रैन बसेरो की स्थापना की गई है। इन्हें अधिक से अधिक जन उपयोगी बनाया जा रहा है। ठंड बढ़ने पर प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति शीतलहर से भरी रात में खुले आसमान के नीचे न सोये। साथ ही लोगों से अनुरोध भी किया कि ऐसे लोगों को रैन बसेरे पहुंचाएं। इस दौरान एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, ईओ संजय तिवारी मौजूद थे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now