लखनऊ में 690 दिव्यांगों को लगेंगे कृत्रिम हाथ-पैर

SHARE:

 

आईबीएन भारत, लखनऊ। देश-विदेश में दिव्यांगजनों और मानव सेवा के लिए पहचाने जाने वाले उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश के दिव्यांगों के लिए 1 दिसंबर को निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलीपर्स फिटमेंट का विशाल शिविर लखनऊ में आयोजित होगा। यह शिविर दयाल गेटवे होटल, किसान बाज़ार, विभूति खंड में रविवार को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा। प्रेसवार्ता में संस्थान के ट्रस्टी एवं निदेशक देवेंद्र चौबीसा ने जानकारी देते हुए कहा संस्थान विभिन्न राज्यों के दिव्यांग बन्धुओं को उनके घर शहर के नजदीक लाभान्वित करने के लिए विगत 39 वर्षों से प्रयासरत हैं। इसी शृंखला में नारायण सेवा ने ‘कुआँ प्यासे के पास’ योजना के तहत 28 जुलाई को निःशुल्क नारायण लिंब मेजरमेंट कैंप का आयोजन किया था। जिसमें करीब 1260 रोगी आए थे। इनमें से 690 जन ऐसे थे जो सड़क दुर्घटना या किसी बीमारी से हाथ-पैर खोकर दिव्यांगता का शिकार हो गए थे। उनका चयन करते हुए संस्थान ने नारायण लिम्ब के लिए मेजरमेंट लिया।
ट्रस्टी चौबीसा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में पहली बार संस्थान एक साथ 690 से ज्यादा दिव्यांगों को नारायण लिम्ब पहनाकर उन्हें नई जिंदगी का उपहार देगा। यह सभी अपनी दिव्यांगताभरी जिंदगी के चलते अपने परिवार और परिजनों पर बोझ बन गए थे। संस्थान उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में ला रहा है। संस्थान के मीडिया एवं जनसंपर्क निदेशक भगवान प्रसाद गौड़ आगे की जानकारी देते हुए कहा शिविर के उद्घाटन और भव्यता के लिए उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रीयों सहित सैकड़ो संस्थान सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।
निदेशक गौड़ ने बताया कि शिविर में आने वाले दिव्यांगों के लिए संस्थान की ओर से निःशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी। इन दिव्यांगों को नारायण लिम्ब फिटमेंट के बाद चलने की सुव्यस्थित ट्रेनिंग दी जाएगी। इस हेतू संस्थान की 50 सदस्य टीम शनिवार को लखनऊ पहुंचेगी।इस वितरण शिविर में 100 कृत्रिम हाथ-पैर का सहयोग टूरिज्म फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने अपने सीएसआर मद से दिया है। उन्होंने समाज से अपील करते कहा जो भी सज्जन दिव्यांगों के प्रति करुणा भाव रखता है वे विजिट कर इस शिविर में सहयोगी बने। संस्थान आने वाले दिनों में आगरा, काशी और गोरखपुर में भी शिविर करेगा। संस्थान अब तक उत्तर प्रदेश के 24500 से ज्यादा दिव्यांगों को विभिन्न तरह की सेवाओं से लाभांवित कर चुका है। वार्ता के दौरान ट्रस्टी देवेंद्र चौबीसा, निदेशक भगवान प्रसाद गौड़ तथा आश्रम प्रभारी बद्रीलाल शर्मा ने शिविर पोस्टर का विमोचन किया।
नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा-नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है। संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति महोदय ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है। संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक,शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके है। वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्थान अब तक 48,500 से अधिक नारायण लिम्ब लगा चुका है। संस्थान अब उत्तर प्रदेश के दिव्यांगों को निःशुल्क नारायण लिम्ब प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर काम करेगा।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now