डॉ. मुकुल चतुर्वेदी बने राज्य उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष

SHARE:

प्रयागराज। डॉ. मुकुल चतुर्वेदी को राज्य उच्च शिक्षा परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया। डॉ मुकुल विगत 25 वर्षो से संघ से जुड़े रहे हैं और विगत 5 वर्षों से पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी (पूर्णकालिक योजना) के रूप में सेवाएं प्रदान किये हैं। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय से रसायनशास्त्र में पीएचडी डॉ मुकुल ने आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के खन्दारी में परास्नातक स्तर पर अध्यापन कार्य भी किया है।
औरैया निवासी चतुर्वेदी वर्तमान में प्रयागराज के संगम लिंक अपार्टमेंट, अल्लापुर में स्थाई रूप से निवास करते हैं। डॉ मुकुल की धर्मपत्नी डॉ अर्चना त्रिपाठी भी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में संगीत गायन की अध्यापिका हैं। सनातन एकता मिशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पाठक, राष्ट्रीय महासचिव विपुलेश त्रिपाठी, संरक्षक देवराज पाठक, प्रदेश अध्यक्ष सीता शरण शास्त्री, कोषाध्यक्ष दिलीप द्विवेदी, अतुल त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, अखिल त्रिपाठी, अधिवक्ता उच्च न्यायलय राम किशुन मिश्रा समेत उच्च शिक्षा मंत्री डॉ योगेंद्र उपाध्याय का आभार व्यक्त करते हुए डॉ मुकुल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now