कक्षा चार के हिन्दी के पेपर में पूछे गए कक्षा पांच के प्रश्न

SHARE:


देवरिया।
शनिवार को परिषदीय विद्यालय के कक्षा चार का हिन्दी का प्रश्न पत्र देखकर छात्र परेशान हो गए। पेपर में कक्षा पांच के चार प्रश्न आए हुए थे। इसे देख शिक्षकों ने इसके बारे में आलाधिकारियों को दिया। इसकी जानकारी होने पर पेपर के चारों प्रश्नों को बदल दिया गया। इसके बाद छात्रों ने राहत की सांस लिया।
शनिवार को कक्षा चार में हिन्दी का प्रश्न पत्र था। शिक्षकों ने कक्षा चार के छात्रों को हिन्दी का पेपर दिया। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो से पांच और जूनियर में कक्षा से आठ के छात्रों को पेपर दिया गया था। कक्षा चार के छात्रों को हिन्दी का पेपर दिया गया था। जिसे देख छात्र छात्राओं में अफरा तफरी मच गई। छात्रों ने पेपर शिक्षकों को दिखाया। हिन्दी के प्रश्न पत्र में अति लघु उत्तरीय प्रश्न संख्या छह, लघु उत्तरीय प्रश्न संख्या 11, 13 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न संख्या 17 कक्षा पांच के पुस्तक के प्रश्न थे। बच्चों की हालत देख विद्यालयों में परीक्षा संपन्न करा रहे शिक्षकों ने उक्त पेर के बारे में आलाधिकारियों को जानकारी दिया। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर कक्षा चार के दूसरे प्रश्नों को  ब्लैक बोर्ड पर लिखकर किसी तरह परीक्षा संपन्न कराया गया।

डायट के शिक्षक तैयार करते हुए पेपर
जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के वार्षिक परीक्षा के लिए डायल के शिक्षक पेपर बनाते है। पेपर बनाते समय शिक्षक ने कक्षा चार के पेपर में कक्षा पांच के चार प्रश्न दे दिया था। जिसे विभाग ने छपवा कर शनिवार को परीक्षा करा रहा था। इसके लिए स्कूलों में छात्र और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग ने शिक्षक की मानवीय भूल कहकर अपना पल्ला छाड़ दिया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now