यूपी बोर्ड परीक्षा कापी मूल्यांकन के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला

SHARE:

 

कौशाम्बी।जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। एक साथ हजारो की संख्या में मधुमक्खियों के हमले में कई अध्यापक घायल हो गए, जिन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही मधुमक्खियों के हमले से अफरा – तफरी की स्थिति बनी रही।

मामला दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा का है जहा यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। मूल्यांकन के दौरान अचानक हजारों की संख्या में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया है। मधुमक्खियों के काटने से कई अध्यापक घायल हो गए। इस दौरान चारो तरफ भगदड़ मची हुई थी। किसी तरह से कमरे में बंद रहकर अध्यापकों ने अपनी जान बचाई है, वही मधुमक्खियों के हमले से घायल अध्यापकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now