बिहार बॉर्डर का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सख्ती का निर्देश

SHARE:

देवरिया। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को मंगलवार को डीएम और एसपी ने बरियारपुर व भटनी थाना क्षेत्र के बार्डर के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद बिहार सीमा पर बने चेक पोस्टों का जायजा लिया। अधिकारियों ने यहां पर वाहन चेकिंग करने का दिया निर्देश। इसमें लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गयी।


जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, एसपी संकल्प शर्मा, सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला व सदर तहसीलदार कृष्णकांत मिश्र के साथ श्रीनारायण प्रसाद शाही आदर्श इंटर कालेज बरियारपुर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने वहां पर साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। अफसरों ने करौंदी बार्डर का निरीक्षण करने के बाद थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह को थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट पर चेकिंग में सख्ती करने का निर्देश दिया। बार्डर पर दोनों प्रदेशों से आने जाने वालों व वाहनों की जांच का विशेष निर्देश दिया।

संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद क्रिटिकल बूथ कन्या प्राथमिक विद्यालय करौंदी का निरीक्षण कर बरियारपुर थाने पर पहुंचे। जहां पर कार्यालय, थाना परिसर, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद निर्माणाधीन बरियारपुर थाना भवन का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद ठेकेदार को कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। भटनी संवाद अनुसार डीएम,एसपी ने क्षेत्र के बलुआ अफगान सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया और द्वारा बनाये गये बूथों की जानकारी ली।

एसपी ने बिहार सीमा से आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जानकारी थानेदार से ली। अफसरों ने प्राथमिक विद्यालय तथा अम्बिका इंटर कालेज बूथ का निरीक्षण कर खामियों को दूर करने का निर्देश दिया। डीएम तथा एसपी बिहार सीमा पर स्थित बलुआ अफगान  पहुंचे। जहां नायब तहसीलदार डॉ भैराथी सिंह, थानेदार उदय शंकर कुशवाहा से  सीमा क्षेत्र में आने तथा जाने वाले वाहनों की तलाशी, अभिलेख आदि की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारी प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र पर पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अम्बिका इंटर कॉलेज में भी मतदान का केन्द्र निरीक्षण कर दोनों अधिकारियों ने कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।

बूथों की जांच करने पहुंचे क्षेत्राधिकारी

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने  महुआडीह थाना , क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव ने गौरीबाजार क्षेत्रान्तर्गत तथा अन्य समस्त थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष द्वारा पोलिंग बूथों का स्थलीय सत्यापन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने अर्द्धसैनिक बल, बाहर के जिले मिलने वाले पुलिस बल व होमगार्ड के जवानों के ठहरने को चिन्हित विद्यालयों में कमरों की संख्या, साफ-सफाई, बिजली-पानी व शौचालय आदि की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now