पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल हुआ लॉन्च

SHARE:

देवरिया।
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ऑनलाइन पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल लॉन्च किया। शहर के विकास भवन के गांधी सभागार में कार्यक्रम को लाइव प्रसारित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय की उपस्थिति में इसका आयोजन हुआ।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण (पीएम-सूरज) राष्ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ किया। यह एक ऐतिहासिक क्षण है। इस पोर्टल से रोजगार के नये अवसर तैयार होंगे। इस पहल का उद्देश्य समाज के सबसे वंचित वर्गों का उत्थान करना है। केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है।
इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के 63 लाभार्थी उपस्थित रहे । सभी लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री के लाइव संवाद को सुना एवं बैंकों की विभिन्न योजनाओं के 27 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र मुख्य अतिथि के द्वारा वितरित किए गए। कार्यक्रम में, डीपीआरओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी,समाज कल्याण अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबन्धक,लार के ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि, बैंक ऑफ बड़ौदा , केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक एवम भूमि विकास बैंक के अधिकारी मौजूद रहे ।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now