आलोक बने सहायक समीक्षा अधिकारी व राजू का प्रवक्ता के पद पर चयन

SHARE:


तरकुलवा।
तरकुलवा क्षेत्र के सरैनी गांव के रहने वाले आलोक पाण्डेय ने जुडिशियल असिस्टेंट इग्जाम-2022-23 उतीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है़। उनका चयन सुप्रीम कोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है़। वे बचपन से ही पिता विनोद पाण्डेय व माता विमला देवी के साथ मुंबई में रहते हैं। वे शुरु से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में वहां के मदर मैरी इंग्लिश स्कूल से हाईस्कूल व वर्ष 2016 में क्रिश्चियन कॉलेज मुंबई से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है़। इसी कॉलेज से स्नातक की परीक्षा उतीर्ण करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगे। उनकी सफलता पर माता-पिता व चाचा एडवोकेट राधव पाण्डेय, पूर्व प्रमुख राजन त्रिपाठी, सुभाष पाठक, आदि ने बधाई दी है़।
इस क्रम में तरकुलवा नगर पंचायत के पक्खन टोला के रहने राजू यादव ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता समाजशास्त्र की परीक्षा उतीर्ण किया है़। उनका चयन बिहार में समाजशास्त्र विषय के प्रवक्ता पद पर हुआ है़। वे पढ़ने में शुरु से ही मेधावी थे, उन्होंने मेरी सिटी स्कूल मऊ से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज इलाहाबाद से उतीर्ण की है़। बीए व एमए की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद से पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उनके चयन पर पिता रिटायर सबइंस्पेक्टर रमाकांत यादव, अशोक यादव,विशाल यादव, शिवशंकर यादव, आदि ने बधाई दी है़।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now