प्राण प्रतिष्ठा को चौक, चौराहों पर अलर्ट रही पुलिस

SHARE:

 

 

देवरिया। श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले की पुलिस भी काफी एलर्ट रही। चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। बाइक व वाहनों से पुलिस कर्मी दिन भर गस्त करते रहे। वहीं बिहार बार्डर पर पुलिस चौकस रही तथा आने-जाने वाले वाहनों की पुलिस कर्मी जांच करते रहे। मंदिरों के आस-पास तथा भीड़ वाले जगहों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। एसपी संकल्प शर्मा तथा सीओ ने शहर में विभिन्न जगहों का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।
सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को देखते हुए शहर से लेकर उप नगरों व ग्रामीण क्षेत्र के चौक-चौराहों पर पुलिस पूरी तरह से एलर्ट रही। मंदिरों के आस-पास तथा भीड़ वाले जगहों पर पुरूष व महिला पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। बिहार बार्डर से जुड़े बघौचघाट, भटनी, भाटपाररानी, लार थानों की पुलिस विशेष सतर्क रही। प्रमुख सड़कों से आने-जाने वाले वाहनों की वैरियर लगाकर पुलिस कर्मियों ने जांच की। वहीं बाइक व वाहनों से पुलिस पूरे दिन गस्त करती रही। एसपी संकल्प शर्मा ने शहर में विभिन्न जगहों का निरीक्षण कर वहां तैनात पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी तथा सदर कोतवाली वेद प्रकाश शर्मा ने सुभाष चौक पर मुस्तैद रहे। उन्होंने ने भी शहर में कई जगहों का जायजा लिया। शाम ढ़लने के बाद शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस कर्मी मौजूद रहे। पुलिस विभाग के अफसरों ने रात में भी निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। शाम को हनुमान मंदिर, न्यू कालोनी सहित कुछ जगहों पर भीड़ बढ़ गयी। यह देखते हुए वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल की डयूटी लगायी गयी।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now