देवरिया।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई । सूचना पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में कब पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के पोस्टमार्टम चौराहा के रहने वाले धीरज श्रीवास्तव (26 ) पुत्र सतीश श्रीवास्तव शनिवार को किसी कार्य से सिंधी मिल कालोनी गए थे, जहां देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर रेलवे लाइन को क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी घटनास्थल की मौत हो गई ।





