केंद्र की प्रमुख योजनाओं की लोगों को दी जानकारी

SHARE:

तरकुलवा।
तरकुलवा विकास खंड के कोटवा व हरपुर दो गांव में मंगलवार को पूर्व विधायक रबिंद्र प्रताप मल्ल ने भारत सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं की लोगों को जानकारी देना है। भारत सरकार ने पांच सालों में 13.5 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। हर महीने 80करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। उन्होंने ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर घर नल, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस, गर्भवती महिलाओं को पोषाहार, शौचालय, बिजली आदि का इंतजाम करके समृद्ध और विकास भारत के सपनों को साकार कर रही है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी जी के दृढ़ संकल्प और कुशल नेतृत्व से संभव हो रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक ने दो शिशुओं का अन्न प्राशन और दो महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम संपन्न किया। उन्होंने ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव का भी उद्घाटन किया। इसके पूर्व खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय ने बुके व शाल ओढ़ा कर अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान अभय नाथ त्रिपाठी,मण्डल अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय, बिजेन्द्र कुशवाहा,अजय सिंह, प्रधान जावेद, रामप्रवेश, नन्हेभाई, दीपक जायसवाल, विनोद तिवारी,चन्द्रेश पांडेय, सतीश कुमार, नीतेश पांडेय,हसमुद्दीन, डॉक्टरअशरफ,अनिता शर्मा आदि मौजूद रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now