
तरकुलवा।
देवरिया जिले के तरकुलवा कस्बा में आपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने रविवार को नगर के जनप्रतिनिधियों व व्यवसाइयों के साथ सड़क पर उतरे। सीओ ने लोगों को अपनी मकानों व दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपील किया । उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे का दृष्टिकोण व्यक्तिगत न रखकर समाजहित में लगाएं। जिससे कैमरे में मुख्य मार्ग की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। कहा कि सीसीटीवी कैमरा होने से कहीं से भी प्रतिष्ठान पर हो रहे प्रत्येक क्रियाकलापों की जानकारी मिल सके और होने वाले अपराध पर रोक लगाई जा सके। नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा ने नगर के सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान इंस्पेक्टर रणजीत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद मद्धेशिया, सभासद बड़े दुबे, महेंद्र जयसवाल, गुडडू सिद्दीकी, सभासद सूरज गुप्ता, सभासद इबरार, महेंद्र यादव, राम बख्श, विजय बहादुर, शफीक आदि मौजूद रहे।




