हरियाणा निर्मित शराब के साथ एक महिला सहित चार तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

देवरिया। दिल्ली से देवरिया के रास्ते कार से हरियाणा निर्मित शराब लेकर बिहार जा रहे एक महिला समेत चार तस्करों को गौरीबाजार पुलिस ने शनिवार की शाम दबोच लिया। तस्कर दिल्ली और बिहार के रहने वाले हैं। कार में रखा 354 बोतल शराब बरामद हुआ है।

देवरिया जिले के रास्ते बिहार में शराब तस्करी का खेल लोकल तस्करों का तार दिल्ली और हरियाणा तक जुड़ा है। शनिवार को हरियाणा निर्मित शराब लेकर कार से एक महिला और तीन पुरुष तस्कर गोरखपुर की तरफ से देवरिया होकर मेहरौना के रास्ते बिहार के सिवान जा रहे थे। इसकी भनक गौरीबाजार पुलिस को लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर सिरजम चौराहा के पास कार को रोक लिया। कार में आगे की सीट पर महिला तस्कर बैठी थी, जबकि दो लोग पीछे बैठे थे और एक गाड़ी चला रहा था। पुलिस की तलाशी में गाड़ी के अंदर मूनवाल्क की 24 बोतल, बलेंडर प्राइड की 48 बोतल, 48 बोतल, रायल स्टेज, मूनवाल्क की 48 शीशी समेत 354 हरियाणा निर्मित शराब की बोतल मिली। पुलिस ने तस्करों की पहचान नई दिल्ली के आदर्श इन क्लेब गली नंबर पांच एल कीरारी सुलेमान नगर निवासी प्रभात चौधरी, नई दिल्ली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के करारी प्रेमनगर तृतीय लक्ष्मी बिहार मंगल बाजार निवासी जयकिशुन किरधारी, बिहार के अरवल जिला के मेहदिया थाना क्षेत्र के बौद्ध बिगहा निवासी शैलेंद्र कुमार व वैशाली जिले के लालगंल थाना क्षेत्र के कांटीमठ चक मनउर की रहने वाली सुधा देवी के रूप में पहचान किया है। इंस्पेक्टर दिनेश मिश्रा ने बताया कि कार से हरियाणा निर्मित शराब बरामद की गई है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now