
देवरिया। जनवरी माह में ही कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा कराने का निर्देश यूपी बोर्ड ने दिया गया है। 13 से 22 जनवरी के बीच परीक्षा संपंन हो जाएगी। इसके बाद फरवरी में बोर्ड की परीक्षाएं व मूल्यांकन कार्य होगा।
बोर्ड परीक्षा के बाद लोक सभा चुनाव को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उसके पहले ही अन्य परीक्षाओं को कराने की तैयारी कर लिया है। यूपी बोर्ड ने इसके लिए पिछले दिनों प्रदेश के सभी डीआईओएस को पत्र भेजकर परीक्षा कराने का निर्देश दिया। डीआईओएस ने जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि वे कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाएं 13 जनवरी से 22 जनवरी के बीच करा लें। इसी अवधि में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी कराई जाएं। डीआईओएस बीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहाकि बोर्ड कार्यालय से इस संबंध में निर्देश प्राप्त हो गए हैं। इस बारे में सभी प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया गया है, ताकि समय से परीक्षाएं संपन्न कराई जा सके। इसके बाद बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को पर्याप्त समय मिल जाएगा।




