
देवरिया।
जिले के 318 परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या 50 से कम है। ऐसे विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दी है। अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम ने छात्रों की संख्या कम होने पर बीईओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया था। एक सप्ताह में छात्रों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
जिले के 318 परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या 50 से कम है। ऐसे विद्यालय की सूची उस खंड के बीईओ को उपलब्ध कराया गया है। कम छात्रों पर डीएम ने बैठक में बीएसए से संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया था। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने ऐसे सभी खंड शिक्षाधिकारी को पत्र भेज कर कम छात्र वाले स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। जिसमें जिसमें बैतालपुर 43 स्कूल, बनकटा 10, बरहज में 6, भागलपुर में 35, भलुअनी में 14, भटनी में 15, भाटपाररानी में 27,देवरिया सदर में 29, देसही देवरिया में 17, गौरीबाजार में 14, लार में 21, पथरदेवा में 16, रामपुर कारखाना में 6, रुद्रपुर में 38, सलेमपुर में 36, तरकुलवा में 16, देवरिया नगर में 4 स्कूलों में छात्रों की संख्या 50 से कम है। इसके लिए अभियान चलाकर छात्रों की संख्या को पूरा करने का निर्देश दिया है।
कोट-
जिले में कुछ विद्यालयों में छात्रों की संख्या 50 से कम है। ऐसे विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने का निर्देश बीईओ को दिया गया है। संख्या न बढ़ने पर उनका वेतन रोक दिया जाएगा।
शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए, देवरिया।




