
तरकुलवा।
देवरिया जिले में गुरुवार की रात दस बजे के करीब कसया सबस्टेशन से आने वाली 33 हज़ार की लाइन में फॉल्ट हो गया। जिससे क्षेत्र के 400 गांवों की बत्ती फिर से गुल हो गई। काफी मशक्कत के बाद बिजलीकर्मियों ने फाल्ट ठीक करके 16 घंटे बाद शुक्रवार दो बजे आपूर्ति चालू किया गया। शुक्रवार की रात 11 बजे फिर उपकेंद्र की मेन लाइन में फॉल्ट हो गया। जिसके चलते फिर से समूचॆ इलाके की बत्ती गुल हो गई। सबसे अधिक मुसीबत छठ पूजा का व्रत रखने वाली महिलाओं को हुई। बिजली के अभाव में घरों में लगी पानी की टंकियां सूख गई और महिलाओं को हैंडपंप से अपना काम निपटाने को मजबूर होना पड़ा।




