तदर्थ शिक्षकों हटाए जाने के विरोध में होगा आंदोलन

SHARE:

देवरिया।
पिछले 25 वर्षो से प्रदेश के स्कूलो में कार्य कर रहे तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दिया गया है। शिक्षकों को बहाल किए जाने की मांग को लेकर उत्तर माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा 1 दिसम्बर को शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में तदर्थ रूप से लगभग 25 वर्षो से अधिक समय से कार्यरत शिक्षकों की उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सेवाएं समाप्त कर दिया है। इसके विरोध में लखनऊ  स्थित शिक्षा निदेशक (मा०) के शिविर कार्यालय पर 1 दिसम्बर को धरना दिया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता सुरेश कुमार त्रिपाठी करेंगे।
धरने को सफल बनाने के लिए शिक्षक संघ के पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे। संगठन द्वारा शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के माध्यम से प्रदेश के  मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। धरने में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now