
देवरिया। बीएसए कार्यालय में लगी बायोमीट्रिक मशीन पिछले तीन वर्षो से अधिक समय से खराब है। जिससे बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लग रहा है। बायोमीट्रिक हाजिरी बंद रहने से सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गयी है। कार्यालय में जब मर्जी आए, जब मर्जी जाएं, वेतन कटने का कोई डर नहीं रह गया है।

शासन ने प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारियों की हाजिरी बनाने के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगवाने का निर्देश दिया। इसके बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में बीएसए कार्यालय में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने के लिए मशीन लगवाया गया। मशीन लगने से कर्मचारी और अधिकारी समय पर पहुंच कर हाजिरी लगाने लगे। कुछ दिनों तक मशीन ठीक से काम किया। तीन वर्ष पूर्व कार्यालय में लगा बायोमीट्रिक मशीन खराब हो गई। खराब होने पर तत्कालीन बीएसए ओपी यादव ने इसे ठीक नहीं कराया। इसके बाद कर्मचारी एक बार फिर रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने लगे। कई बीएसए आए और चले गए लेकिन किसी ने कार्यालय में लगी बायोमेट्रिक मशीन को ठीक कराने या दूसरा लगवाने की पहल नहीं किया।
कोट-
कार्यालय में बायोमीट्रिक मशीन लगी है इसके बारे में जानकारी नहीं है। मशीन कहां लगी है इसे देखलवाया जाएगा। कार्यालय में सभी कर्मचारी समय से आते हैं।
शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए देवरिया।




