देवरिया।
देवरिया जिले में दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। महिला का विवाह सात वर्ष बिहार के सीवान जिले में हुई है। महिला ने पति, सास, ससुर और ननद पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज काराई है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंधी मिल कालोनी के रहने वाली अर्चना बर्नवाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाई है की 2016 में बिहार के सीवान जिले के मैरवा के रहने चाले दिनेश चन्द्र बरनवाल पुत्र रविंद्र प्रसाद बर्नवाल के साथ हुई। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगे। सुसरालियों ने पिछले दिनों दहेज की बात को लेकर महिला केा मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने मामले में सदर कोतवाली में तहरीर दिया। पुलिस ने मामले में पति दिनेश चंद्र बरनवाल पुत्र रविंद्र प्रसाद बरनवाल,सास विद्यावती देवी पत्नी रविंद्र प्रसाद बरनवाल, ससुर रविंद्र प्रसाद बरनवाल पुत्र अज्ञात, ननद निशा बरनवाल उर्फ निशु पुत्री रविंद्र प्रसाद बरनवाल निवासी मैरवा जिला सिवान बिहार के विरुद्ध 498ए, 323, 342,427,504, 506, 406 आईपीसी और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।




