
बघौचघाट(देवरिया)। देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र में टूल्लूपंप चलाने गए होमगार्ड की विघुत करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के पिपरा दाऊद गांव के रहने वाले राम प्रसिद्ध पांडेय (45) पुत्र चंद्रिका पांडेय होमगार्ड के पद पर तैनात थे। उनकी पथरदेवा कंपनी में तैनात थे। गुरुवार की भोर में वह ड्यूटी से घर पहुंचे थे। वह टुल्लू पंप चालू करने के लिए प्लग लगा रहे थे, इसी बीच अचानक करंट की चपेट में आ गये। आनन फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। होमगार्ड की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी रमिता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।




